लोकेशन / सिविल लाईन / सागर
दिनांक 29/12/22
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


सागर। आज दिनांक 29/12/2022 को पुलिस कंट्रोल रूम सागर में ” New Laws and Challenges” विषय पर सागर जोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पुलिस महानिरीक्षक सागर अनुराग (आईपीएस) उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो Technical Sessions रहे जिनमें शिवबालक साहू, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा जांच में नैतिक जिम्मेदारी और दायित्व विषय पर, आलोक मिश्रा प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा भ्रष्टाचार अधिनियम विषय पर, उमा भालेराव FSL वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा आपराधिक अनुसंधान में FSL की भूमिका विषय पर तथा मनोज कुमार पटेल एडीपीओ द्वारा पॉक्सो एक्ट विषय पर ध्यान दिया गया। अमित कुमार जैन एडीपीओ द्वारा उद्घाटन सत्र को संबोधित कर सभी अधिकारीगण का स्वागत कर स्वागत किया गया एवं भाषण दिया गया व सफल मंच संचालन किया गया।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*