Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आज बच्ची को माता पिता के सुपुर्द नही होने
पर एक दिवसीय धरना आंदोलन कर ज्पुलिस थाने का घेराव किया जावेगा

ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे

राजपुर – क्षत्रिय कुशवाह समाज की बच्ची का अपहरण दिनांक 25 , 12 , 2022 रविवार को हुए आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का पता नही चलने को लेकर क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन द्वारा राजपुर एसडीएम वीरसिंह चौहान , तहसीलदार महेश सोलंकी को कल ज्ञापन सौपा था जिसको लेकर आज विशाल धरना प्रदर्शन पुलिस थाना राजपुर में किया गया
क्षत्रिय कुशवाह समाज अध्यक्ष नानेश चौधरी व उपाध्यक्ष मंशाराम पंचोले ने बताया की हमारे समाज की बच्ची का अपहरण विकास वर्मा पिता सुरेश वर्मा नाम का लड़का दिनांक 25 , 12 ,2022 रविवार को सुबह 9 बजे ले गया । जिसकी सूचना पुलिस थाना राजपुर को उसी दिन दी गई थी परन्तु पुलिस द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई । जिसका आज 4 से 5 दिन बाद भी कोई पता नही चल पाया है । जिसको लेकर क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन में काफी रोष उतपन्न हो रहा है । जिसको लेकर बुधवार को क्षत्रिय कुशवाह समाज के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी व समाज द्वारा एकत्रित होकर एसडीएम वीरसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा था ,और आज राजपुर थाने के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया गया और मांग की गई है की समाज की बच्ची को पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द पता कर परिवार को सुपुर्द करे ,अन्यथा पूरे प्रदेश के कुशवाह समाज के लोगो द्वारा महा आंदोलन कर पुलिस प्रशासन की नाकामी को लेकर राजपुर नगर में महारैली भी निकाली जाएगी ।
आज इस महा आंदोलन में समाज के सैकड़ो लोगो ने धरना प्रदर्शन किया ।

बाइट – नानेश चौधरी ,कुशवाह समाज प्रदेश अध्यक्ष ।