Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पूण्य तिथि पर कांग्रेस ने जिला प्रशासन को दिए ऑक्सीजन मास्क

मरीजो को अलग अलग मास्क के उपयोग से ब्लेक फंगस की बीमारी से हो बचाव ……

बैतूल – भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत की नींव रखने वाले स्व .राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस द्वारा संक्रमित मरीजो की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए । कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा दो सैकड़ा ऑक्ससीजन मास्क बैतुल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस को भेट स्वरूप प्रदान किये ,
ऑक्सीजन मास्क सौपते समय कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि जिले में आमजन के हित में कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु जिला कांग्रेस हर संभव सहयोग करेगा । आवश्यता होने पर ऑक्सीजन मास्क तीन सैकडा ऑक्सीजन मास्क कांग्रेस द्वारा पुनः प्रशासन को दिये जायेंगे।

ज्ञात हो अभी तक ऑक्सीजन मास्क की कमी के कारण एक मास्क कई मरीजो के उपयोग में लाया जाता था । वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री तिवारी ने कहा कि दो सैकडा मास्क मिलने से ऑक्सीजन लगने वाले मरीजो के लिए अलग – अलग मास्क का उपयोग किया जा सकेगा । जिससे ब्लैक फंगस बीमारी को रोकने में मदद मिलेगी ।
आपको बता दे की कोरोना काल मे जिला अस्पताल में कोरोना कि महामारी से जूझ रहे मरीजो के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनिल शर्मा द्वारा आक्सीजन सिलेंडर भी बड़ी संख्या प्रदान किये जा चुके है ।
अवसर पर अपर कलेक्टर सचान एवं मुख्य चिकित्सा
अधिकारी तिवारी सहित
जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेतृत्व धीरू शर्मा प्रशांत तिवारी अनिल मगरकार मुकेश झारे अतुल शर्मा उपस्थित रहे ।

न्यूज़ 24 x7 इंडिया जिला बैतुल से योगेश गुप्ता की रिपोर्ट