Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा विकास यात्रा में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करें

कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज नागरिकों की शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जाए। कोई भी शिकायत ‘‘नॉट अटेन्ड’’ न रहे। प्रत्येक शिकायत के मामले में आवेदक से अधिकारी स्वयं बात करें और शिकायत को समझ कर उसका संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे तथा संयुक्त कलेक्टर श्री डी.के. सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी व जिले के तीनों एसडीएम मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने नॉट अटेन्ड शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी बैठक में दिये।

उन्होने बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक संचालक मत्स्य विभाग को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होने राजस्व की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री डी.के. सिंह व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को तीन-तीन तहसीलों का नियमित रूप से रिव्यूह करने तथा शिकायतों के निराकरण के लिये कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास यात्रा के दौरान प्राप्त आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण करें।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍