शकील खान रिपोर्टर

संत शिरोमणी सेनजी महाराज की जन्म जयंती 17 अप्रेल को नगर मनावर में धुमधाम से मनाई जावेगी। इस हेतु सुरज टेंट हॉउस पर समाज के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित जी गई, सेन समाज के नगर अध्यक्ष माधव सेन ने बताया की इस अवसर पर सेनजी महाराज की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजे, रथ, पालकी के साथ नगर में निकाली जावेगी तत्पश्चात दोपहर 3.30 बजे नेहरू पार्क के पीछे ओंकार सेठ की धर्मशाला में महाआरती और महाप्रसादी का वितरण किया जावेगा।
बैठक मे श्री करणसिंह जी सेन टोंकी दरबार, पत्रकार जयप्रकाश सेन,नगरअध्यक्ष माधव सेन, कोषाध्यक्ष यशवंत देवड़ा,सचिव प्रीतम सेन,प्रचार मंत्री पीयू सेन उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, अशोक जी वीरेंद्र जी, विक्की जी, भरत जी, शिवशक्ति जी, विजय जी, दीपक जी, युवराज जी, सत्यम जी,जीतू जी, सचिन जी,आदि समाज जन उपस्थित थे।
सेन समाज मनावर ने क्षेत्र के सभी समाजजनों से इस अवसर पर भाग लेकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*