
ब्राह्मण समाज ” धर्म एवं
संस्कृति की ” रक्षा का कार्य कर रहे हैं।
विष्णु के छठे अवतार के रूप में जन्म हुआ।
बी एल सूर्यवंशी (धार) व्यवसायिक एवम धार्मिक नगरी मनावर में आज चिरंजीवी श्री परशुराम ॠषि मुनि जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जमदग्नि एवम रेणुका के पांचवे ऋषि संतान तथा विष्णु के छठे अवतार के रूप मे परशुराम जी ऋषि मुनि का जन्म हुआ। । समाज में ब्राह्मणों को सबसे पूज्य मानते हैं ।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।राधा रमण कॉलोनी में जागेश्वर मंदिर से बस स्टैंड, धान मंडी, जुनी मनावर ,बारी पाॅया, नयापुरा होते हुए
मार्गो से होती हुई मां मंगला देवी मंदिर मे पहुँची ।
शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया ।
ब्राह्मण महिलाये उत्साह, लगन एवम आत्मीय भावना के साथ शोभायात्रा मे सम्मिलित हुई।सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पुरूष सफेद कुर्ता एवम पायजामा तथा मातृ शक्ति लाल चुनरी की साड़ी में भक्ति भाव से ” जय परशुराम ” का जयघोष कर रही थी।
ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ युवा भी ” जय परशुराम ” के जयकारे लगा रहे थे।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं ब्राह्मण समाज के युवा सचिन पांडे ने बताया कि समाज के वरिष्ठ जनो के साथ साथ युवा शक्ति के सहयोग एवम समर्पण की भावना और उत्साह के कारण इस बार चिरंजीवी परशुराम ऋषि मुनि का जन्मोत्सव ऐतिहासिक मना। जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व भारतीय सनातन संस्कृति और संस्कार के अनुरूप नियमो का पालन करते हुए वेद पाठ, श्लोक, दोहा, चौपाई के आधार पर ब्राह्मण बालक और बालिकाऐ के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें चालीस बालक -बालिकाएं ने अपना स्थान सर्वश्रेष्ठ पाया।
भागवत कथाकार बेटमा की बाल विदुषी अंजली जोशी जो कि दत्तात्रेय मन्दिर मे भागवत कथा करने आई है उन्होने भी शोभायात्रा मे भाग लेकर कार्य कर्म की शोभा बडायी।,समाज के रिटायर्ड आर आय बालकृष्ण भार्गव, अरविंद पाण्डे, जय गुरूराज बैंक , कालोनियो के प्रमुख एवम गीता ज्ञान प्रचारक समिति के सचिव अमीत शर्मा,
कमलेश जोशी वरिष्ठ अध्यापक, गायक कलाकार राजा पाठक,रणदीप शर्मा अध्यापक आदि उपस्थित थे।पश्चात वात्सल्य भोजन हुआ।।कार्यक्रम का संचालन सोनाली शर्मा एवम लेले मेडम ने किया।आभार सचिन पाण्डे ने माना।फोटोग्राफर-जगदीश पाटीदार का सहयोग रहा।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन