Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


मध्य प्रदेश में नर्स एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे आंदोलन का आज तीसरा दिन है, आज तीसरे दिन जबलपुर मेडिकल कॉलेज में नर्स एसोसिएशन ने पीपीई किट पहनकर नुक्कड़ नाटक कर सरकार तक अपनी मांगे पहुचाने के लिए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है।

नर्स एसोसिएशन जबलपुर की अध्यक्ष हर्षा सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया है,कि नर्सों ने एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन आज विरोध सप्तह के तीसरे दिन किया,जिसमें प्रशासन का नर्सों के प्रति व्यवहार दर्शाने की कोशिश की गई है। नर्सों ने आज भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है, हर्षा ने कहा है कि नर्स असोसिएशन 09 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 14 जून तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो वह अपना शांतिपूर्ण आंदोलन और तेज कर देंगे। इसके अलावा नर्स एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि 14 जून के बाद मांगे नहीं सुनी गई तो पूरे मध्यप्रदेश की छह मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं नर्से देना बंद कर देंगे जिसके बाद यदि हालात बिगड़ते हैं तो उसकी जिम्मेदार खुद प्रदेश की सरकार होगी।