
रहटगांव भाजपा मंडल के द्वारा रहटगांव में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन आयोजित किया गया। भाजपा के द्वारा प्रदेश भर में 4 से 14 मई तक बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के तहत रहटगांव स्थित सांवरिया गार्डन मे कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, कार्यक्रम में रहटगांव शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के प्रभारियों सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा सरकार की योजनाओं का विस्तार से बखान किया।

आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश का एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। जिससे विकास की नई गाथा लिखी जा सकेगी। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकर्ताओ से शपथ पूर्वक आह्वान किया।

भाजपा सरकार की सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाएं जिससे उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित विधायक प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी ,महामंत्री क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, एवं जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार