Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुस्लिम समाज अध्यक्ष काले खां हत्याकाण्ड में गुना पुलिस की शक्रियता से हत्या के मुख्य आरोपियों को मात्र 12 घंटे में ही धर दबोचा

मुस्लिम समाज अध्यक्ष काले खां हत्याकाण्ड में गुना पुलिस की शक्रियता से हत्या के मुख्य आरोपियों को मात्र 12 घंटे में ही धर दबोचा
गुना उल्लेखनीय है कि गत् दिनांक 27 जून 2021 को पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर मुस्लिम समाज अध्यक्ष शफीक उर्फ काले खां पुत्र अब्दुल रशीद कुरैशी उम्र 44 साल निवासी कर्नलगंज, गुना को शहर के वोहरा कॉम्पलेक्स में कुछ लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज बारदात हुई थी। इस बारदात के बाद शहर में तनाव का माहौल निर्मित हुआ था। गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा घटना की गंभीरता को भांपते हुये तत्काल शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में फोर्स तैनात किया और कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही घटना के हत्यारोपियों को ज्ञात किया और हत्या की इस बारदात को अंजाम देने वाले 4 आरापियों 1-रानू खां, 2-बाबू खां, हनीफ खां एवं 4-विक्की खां सभी निवासी तलैया मौहल्ला, गुना के विरूद्ध थाना कोतवाली गुना में अप.क्र. 531/21 धारा 302, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की सघन तलाश कराई गई और जिनकी गिरफ्तारी के लिये उनके छिपे होने के हर संभव स्थानों पर तलाश की गई और तत्काल वैधानिक कार्यवाही कराते हुये आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को धरासाई कराने का कार्य चालू किया गया। आरोपियों की तलाश हेतु एक विशेष टीम गठित कर उनके पीछे लगाई गई और टीम द्वारा अपने मजबूत मुखबिर तंत्र, तकनीकी उपकरणों की मदद से आरोपियों को ट्रेस करते हुये लगातार दविशें दी गईं और अंततः घटना के बाद मात्र 12 घंटों के भीतर ही घटना के मुख्य आरोपी रानू खांन पुत्र हनीफ खांन उम्र 23 साल निवासी तलैया मौहल्ला गुना एवं बाबू खांन पुत्र एहसान अहमद उम्र 20 साल निवासी तलैया मौहल्ला गुना को धर दबोच लिया गया और प्रकरण के शेष आरोपियों की भी सघनता से तलाश जारी है एवं जिनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया है और मामले में सख्त से सख्त से कार्यवाही पुलिस द्वारा की जावेगी। इस बारदात के बाद शहर में तनाव का मौहल बना था, लेकिन मामले में पुलिस की सक्रियता एवं निष्पक्ष कार्यप्रणाली के चलते स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
उपरोक्तानुसार हत्या की सनसनीखेज बारदात के मुख्य आरोपियों की पतारसी कर घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों को मात्र 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को गुना पुलिस अधीक्षक की ओर पुरूष्कृत किया जा रहा है।


गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट