पारा पहुंचे रामा तहसीलदार विस्के।
पारा से महेन्द्र चौहान की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश का पालन कराने के लिए रामा तहसील के तहसीलदार टी.विस्के शाम को अचानक पारा के मछली, मीट मार्केट पहुंचे। जहां पर खुले में मछली, मीट,शराब, बेचने वाले लोगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश का वाचन पारा चौकी प्रभारी रमेश कोली द्वारा करके लोगों को समझाइश दी गई कि मुख्यमंत्री के निर्देशों मद्देनजर रखते हुए ही अपना व्यवसाय करे।खुले में मीट, मछली,बेच रहे लोगों को मीट, मछली, बेचने के लिए लाइसेंस उपलब्ध, कराने के साथ निर्धारित मापदंडों का पालन कराने के लिए रामा तहसील के तहसीलदार टी.विस्के, नायब तहसीलदार के साथ हल्का पटवारी नरेन्द्र सांवरिया, ग्राम पंचायत सचिव भरत पांचाल के साथ में पारा चौकी प्रभारी रमेश कोली अपने दल बल के साथ खुले में मीट मछली बेच रहे लोगों के पास पहुंचे।





More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है