*बोर्ड परीक्षाओ को लेकर पुलिस सख्त
*
आज दिनाक से बोर्ड परीक्षाओं का प्रारंभ हो गया है जिले के विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में बोर्ड परीक्षाओं के सेंटर रखे गए ऐसे में पुलिस और प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को निर्विघ्न संपन्न कराने नकल को पूर्णतया रोकने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री असित यादव जी ने सेंटरो पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कराया ।और साथ ही सभी सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी कराई ।
उमरी थाना क्षेत्र में शिवा कॉलेज, रामहर्षण कॉलेज, उमरी शासकीय स्कूल में तीन जगह परीक्षाओं का आयोजन हुआ जिस पर एसडीओपी हेड क्वार्टर संजय सिंह कोच्छा,थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक रविंद्र शर्मा, उप निरीक्षक भान सिंह सिसोदिया, उपनिरीक्षक मलखान सिंह परिहार ने दल बल के साथ तैनात होकर बोर्ड परीक्षाओं को संपन कराया।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब