Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सी.एम.सी.एल.डी.पी. के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को पुलिस कोतवाली में शैक्षणिक भ्रमण कराया नशा मुक्ति के लिए समाज में जागरूकता लाए- आशुतोष शर्मा

सी.एम.सी.एल.डी.पी. के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को पुलिस कोतवाली में शैक्षणिक भ्रमण कराया

नशा मुक्ति के लिए समाज में जागरूकता लाए- आशुतोष शर्मा


मेंहगांव 04/02/2024…….मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म.प्र. शासन) विकासखंड मेहगांव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसब्ल्यू पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को पुलिस कोतवाली मेंहगांव में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसमें थाना प्रभारी श्री आशुतोष शर्मा, सबइंस्पेक्टर सुमन धाकड़, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक जय प्रकाश शर्मा परामर्शदाता जितेंद्र कौरव, आशीष शर्मा, स्वदेश कुमार मिश्रा, श्रीमती कृष्णा बंसल सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्रायें प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शैक्षणिक भ्रमण की शुरुआत में सर्वप्रथम पुलिस कोतवाली में भ्रमण कर थाने की कार्य प्रणाली की जानकारी उपलब्ध कराई गई। थाना प्रभारी श्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि समाज की सेवा के लिए पुलिस पूरी तरह कृत संकल्पित है जब कोई पीड़ित शोषित फरियादी थाने में शिकायत लेकर आते हैं तो उनकी मदद के लिए पुलिस कार्रवाई करती है। एफ.आर.आई. एवं विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए बताया की आज नशा हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में ले जा रहा है। नशा एक धीमा जहर है। इसके सेवन से मनुष्य का जीवन अंधकार में डूब रहा है। नशे के कारण व्यक्ति नशे विभिन्न प्रकार के अपराधों को भी जन्म देता है। जन अभियान परिषद के वॉलिंटियर्स को अपने-अपने ग्राम में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है, ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़कर अपना योगदान दे सकें।
सबइंस्पेक्टर सुमन धाकड़ ने थाने में बनी महिला डेस्क के कार्य से अवगत कराते हुए महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न मामलों पर जानकारी दी। पुलिस द्वारा किए जाने वाले कार्यवाही के बारे में समझाया। ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर श्याम सुंदर त्यागी, अतुल चौधरी, रामनिवास शर्मा, कुलदीप कटारे, भूपेंद्र गौड़, भास्कर श्रीवास्तव, सुरभि, राखी, नेहा, दीपिका,नितिन सिंह, शिवम सिंह, सपना परमार, अशोक कुमार, ग्रजेश पचौरी, अरविंद्र सिंह, महेंद्र रावत, रूबी कुशवाह,राहुल सिंह,अशोक कुमार आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754