समाचार
लोकसभा निर्वाचन 2024
निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें – कलेक्टर
जिले के सभी मतदाताओं से की मतदान करने की अपील
रिपोर्ट:केदारनाथ संभाग हेड बिलासपुर
बिलासपुर, 05 मई 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले में 7 मई मंगलवार को होने वाले निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील जिले के सभी नागरिकों से की है। मतदान के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित है।
कलेक्टर ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए। मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। हमें अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए और अपनी महती जिम्मेदारी का अनिवार्य रूप से निर्वहन करना चाहिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने इस पुनीत कार्य में सभी की सहभागिता की अपील की है।


More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण