Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु ‘‘हम होंगे कामयाब’’ जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों व महिलाओं को किया जागरूक

ग्वालियर। दिनांक 05.12.2024 – संपूर्ण मध्यप्रदेश में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु दिनांक 25.11.2024 से 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ आयोजित किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर तथा डीएसपी महिला अपराध ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान तथा सार्वजनिक स्थानों पर महिला बाल विकास एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर जनचौपाल, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, रैली आदि कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा आमजन को ‘‘हम होंगे कामयाब’’ जागरूकता अभियान से अवगत कराते हुए नवीन कानूनी प्रावधानों तथा साइबर अपराधों, गुड टच-बैड टच तथा हेल्प लाइन के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

आज दिनांक 05.12.2024 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़ा के अंतर्गत जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए थाना गिरवाई क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय सिकंदर कंपू में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चियों को जेंडर आधारित हिंसा के बारे में उप निरी. पूजा भदौरिया, सउनि कप्तान सिंह, आर. मनीष राजौरिया, म.आर. उर्मिला, कमल रावत,गौरव तोमर द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डॉयल 100, 1090, 1098, 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई। महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्राओं की समस्याओं को सुना जाकर उनकी समस्या का उचित समाधान किया गया और उन्हे ‘‘बेटी की पेटी’’ के संबंध में जानकारी दी गई।

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु थाना डबरा देहात में सउनि नंदकिशोर झा, महिला आर.संगीता द्वारा महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी श्रीमती बबीता धाकड़ एवं श्री अमित सिंह यादव के साथ ब्लाक स्तर पर जनपद पंचायत सभागार डबरा मे संस्थागत संबंधांे को मजबूती प्रदान करने हेतु पुलिस विभाग, राज्य आजीविका मिशन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के द्वारा स्व0 सहायता समूह की महिलाओं, शौर्य दल की महिलाआंे आ.वा. कार्यकर्ताओं को कानूनी जागरूकता प्रदान करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे सायबर संबंधी अपराध तथा गुड टच, बैड टच के बारे में भी बताया गया एवं घरेलू हिंसा, बाल विवाह समाज में रोकने की शपथ दिलाई गई एवं बच्चों एवं महिलाओं के लिये शासन द्वारा संचालित हेल्प लाईन नंबर के बारे में बताया गया।

आज दिनांक 05.12.2024 को ‘‘हम होंगे कामयाब’’ अभियान के तहत जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए थाना सिरोल क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिरोल गांव की बच्चियों, बच्चों को जेंडर आधारित हिंसा के बारे में उप निरी. मधु बंसल, म0आर0 राखी द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया गया, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 ,100 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को गुड टच बैड टच एवं महिला संबंधी तथा सायबर अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया और उन्हे बेटी की पेटी के बारे में बताया गया साथ ही थानों पर बने ऊर्जा डेस्क के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा जागरूकता अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को पम्पलेट के माध्यम से समझाया गया।