Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जय बापू, जय भीम, जय संविधान महारैली का न्योता देने राजगढ पहुचे प्रदेश अध्यक्ष
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर – सरदारपुर विधानसभा की जनता जनार्दन को मे धन्यवाद देना चाहता हु कि आपने प्रताप ग्रेवाल के रूप मे एक सच्चा जनसेवक चुना है जिसने जनता के मत का मान रखते हुए भाजपा के 50 करोड रूपये भी ठुकरा दिए। बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान के रूप मे जो ताकत दी है उसे हमे कायम रखना है भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है देश के गृहमंत्री सरेआम बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान करते है। लोकसभा चुनाव मे 400 पार का नारा देने वाले 240 सीट पर आकर टिक गए, ये संविधान की ताकत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार अपने वादे पूरे नही कर रही है गैहु का भाव 2700, सोयाबीन का भाव 6000 और धान का भाव 3100 रूपये नही दिया तो वही हमारी बहनो को 3000 और सिलेण्डर भी 450 मे नही दिया। अगर कुछ किया है तो हर सप्ताह 5000 करोड का कर्ज ले रही है इस भाजपा की सरकार मे गरीब ओर गरीब होता जा रहा है यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतु पटवारी ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान महारैली के संबंध शनिवार को राजगढ मे नगर परिषद परिसर (पुराना बस स्टैण्ड) पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होने मालवी भाषा मे संबोधित करते हुए कहा कि 27 जनवरी को महू मे आयोजित विशाल रैली का ʹमैे थमारे न्योतो देने आयो हुʹ। क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नैतृत्व ने जीतु पटवारी के रूप मे एक उर्जावान प्रदेश अध्यक्ष हमे दिया है। देश मे 11 वर्ष से और प्रदेश मे 20 वर्ष से भाजपा की सरकार है आज इस देश के अन्दर नरेन्द्र मोदी, अमित शाह की तानाशाही से देश का संविधान खतरे मे है किसानो की आमदनी खतरे मे है बढती महंगाई से जनता की जेब खतरे मे है। भाजपा की सरकार पूंजीपतियो की सरकार है आज किसानो की उपज को एमएसपी पर नही खरीदा जा रहा है बेरोजगारी चरम पर है भाजपा सरकार ने धार जिले के आदिवासियो के विकास की 4 करोड रूपये से अधिक की राशि लेप्स कर दी। इस दौरान स्वागत भाषण प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल ने दिया तो वही कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, जिला कांग्रेस प्रभारी रघु परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुन्दसिंह गौतम, कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल, युवा नेता सिध्दार्थ जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सरदारपुर विधानसभा मे प्रथम आगमन पर मे मांगोद चैपाटी, हातोद औद्योगिक क्षैत्र, भोपावर चैकडी सरदारपुर, राजगढ मे वाली होटल, कंजरोटा चैकडी, झाबुआ नाका, बैंक आफ इण्डिया चैराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ता, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पहुचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर एवं आदिवासी नृतक दल के माध्यम से भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यकर्ता सम्मेलन मे कार्यकर्ताओ सैलाब उमड पडा जिससे नगर पालिका परिसर भी छोटा पड गया। विधायक प्रताप ग्रेवाल, न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, कांग्रेस के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ द्वारा सभी अतिथियो का पुष्पमालाओ एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन न.प. उपाध्यक्ष दीपक जैन ने किया, इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, पूर्व न.प. अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड, रघुनंदन शर्मा, सरदापुर न.प. अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, नरसिंह हामड, भीमा चोधरी, राजेन्द्र लोहार, दिनेश बैरागी, ब्रजेश ग्रेवाल, संजय जायसवाल, मैना मारू, ओम बना, मन्नालाल पुरोहित, भानुप्रतापसिंह, कैलाश भूरिया, भेरूसिंह बडगोता, जीवनसिंह सिसौदिया, अंतरसिंह पुजारी, हेमन्त दांगी, मोहन डावर, सरदार डामर, केकडिया डामोर, निलेश सिंगार, प्रवीण जैन, राजेश गुण्डिया, अजय जायसवाल, सनी सिसौदिया, भारत सिंगार, गोरधन मारू, छगन पाटीदार, रविन्द्र पाटीदार, प्रवीण परवार, सरफराज कुरैशी, अनिल नर्वे, दिनेश चोधरी, मोहित जाट, अरविन्द जाट, चेतन जाट, राजु मेकेनिक, शोएब खान, मांगीलाल डामर, जामसिंह अजनार, सुखराम ग्रेवाल, दशरथ जाट, पवन पाटीदार आदि उपस्थित रहे।