संवाददाता/पंकज दुबे/मोरडोंगरी/परासिया/उमरेठ
लोकेशन/मोरडोंगरी
परासिया विधानसभा क्षेत्र की उमरेठ तहसील का पटपड़ा मंडल की ग्राम पंचायत मोरडोंगरी खुर्द में 7 दिवसीय गौंडी पुनेन भागवत के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री बंटी विवेक साहू
आपको बता दें कि मोरडोंगरी के जमतरा मार्ग पर 7 दिवसीय गोंडी पुनेन भागवत कथा का आयोजन क्षेत्रीय जनता की और से किया गया है,
उक्त भागवत कथा का आमंत्रण पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश धुर्वे एवं गोंडी पंडा राकेश तेकाम द्वारा सांसद कार्यालय पहुंच कर सांसद श्री को दिया गया था, इसी आमंत्रण पर शनिवार रात्रि में सांसद श्री मोरडोंगरी पहुंचे जहां सांसद श्री साहू का प्रथम आगमन पर मोरडोंगरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया इसके बाद सांसद श्री भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुश जयसवाल के निज निवास पर उनके भाई स्व. सुशील जयसवाल का निधन होने पर परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया, तो वहीं भाजपा नेता स्व. राधेश्याम पवार एवं स्व. मंसाराम वाडिवा के निज पहुंच कर परिजनों से सौजन्य भेंट किया,इसके बाद भागवत स्थल पहुंचकर भागवत आचार्य जी का फूल माला एवं पीला गमछा पहनाकर सांसद श्री साहू ने स्वागत किया और गोंडवाना महासभा ने आदिवासी मंगल भवन के लिए 15 लाख रुपयों की मांग की, उक्त मांग पर सांसद श्री साहू द्वारा मंगल भवन हेतु 20 लाख रुपये की घोंषणा की गई।









More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है