जल गंगा संवर्धन अभियान
पवई में जनसहभागिता से की पतने रपटा की सफाई
———
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप पन्ना जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन नदी, तालाब, पोखर, सरोवर एवं बावड़ी की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं रखरखाव संबंधी जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत गत दिवस जन अभियान परिषद विकासखंड पवई के तत्वाधान में पतने नदी के रपटा में जनसहभागिता से सफाई अभियान चलाया गया। नदी से बड़ी मात्रा में काई, पन्नी, शैंपू के पाउच, बोतलें, शादी कार्ड, फूल आदि निकाली गई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत सहित स्वास्थ्य विभाग से प्रमोद नगायच, निधि पटेरिया, पुष्पेन्द्र
पटेल, ब्लॉक समन्वयक जागेश्वर ताम्रकार व गणमान्य नागरिकों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में परामर्शदाता विनोद कुमार गुप्ता, आशीष नामदेव, सीमा पटेल, जयपाल सिंह एवं जवाहर कोरी तथा राज लखेरा, पियूष बहरे, प्रदीप कोरी, श्रीराम पाठक, आरती सिंह, हर्षिता नामदेव, वंदना कोरी, विनोद नामदेव भी उपस्थित रहे।

More Stories
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
दक्षिण पन्ना वन विभाग के ग्राम (वन समिति) विकास हेतु प्रयास