नौ दिवसीय संगीतमय दिव्य राम कथा का भव्य आयोजन 25 नवंबर से
नगर में सुख शांति के लिए भगवान श्री राम की गाथा का पावन अवसर

खंडवा। मानस परिवार श्री महिला मंडल के तत्वावधान में नौ दिवसीय संगीतमय दिव्य श्री राम कथा का भव्य आयोजन उज्जैन के भगवान हनुमान जी महाराज की अध्यक्षता में 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक दोपहर 1 से 5 तक मानस वक्ता पंडित आशीषानन्द जी महाराज धारुखेड़ी वालों के मुखारविंद से मां नवचंडी देवी धाम शक्तिपीठ स्थित माता शीतला मंदिर प्रांगण में होगा। यह जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष डोंगरे मांजी एवं निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्री राम कथा का आयोजन महंत बाबा गंगाराम जी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से गौ सेवा संकल्प, ग्राम एवं नगर की सुख शांति हेतु किया जा रहा है। समिति के भूरा भाई मालवीय ने बताया कि कथा श्रवण करने ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में खंडवा पहुंचेंगे। यह आयोजन का उद्देश्य संकल्प धर्म को जागृत करना व नगर की सुख शांति के लिए किया जा रहा हैं। महिला मंडल द्वारा समस्त भक्तगणों से श्री राम कथा में उपस्थित होकर मानव जीवन को सफल बनाने की अपील की है।।
शेख़ आसिफ़ खंडवा

More Stories
गीता” अद्भुत और पवित्र ग्रंथ है, जीवन की सारी जिज्ञासाओं का समाधान “गीता” में है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लखनऊ, ‘जीओ गीता परिवार’ के तत्वावधान में आगामी 23 नवंबर को राजधानी लखनऊ में ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती