Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन- हथनोरा (बोरदेही)

बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की खास रिपोर्ट

बोरदेही- हथनोरा मे 9 समूह की महिलाओं ने गाँव गरीबी उन्मूलन परियोजना के कार्यक्रम में भाग लिया |
ग्राम हथनोरा में VPRP ग्राम संगठन गाँव गरीबी उन्मूलन का कार्यक्रम किया गया |
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आज ग्राम हथनोरा में राम ग्राम संगठन हथनोरा में वीपीआरपी गांव गरीबी उन्मूलन को लेकर कार्यक्रम रखा गया | जिसमें 9 समूह की महिलाओं ने भाग लिया जिसमें समूह की महिलाओं को सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी दी जिसमें उनकी हकदारी व आजीविका की योजना बनाई जिसमें वास्तव में गरीबी रेखा में पात्रता रख रहे निम्न वर्ग के लोगों को सरकार द्वारा चल रही योजना का सही तरीके से लाभ मिल पाए और मास्टर ट्रेनर श्रीमती रजनी सोनी एवं समूह की महिलाओं द्वारा गांव का नजरी नक्शा भी बनाया गया | ताकि गांव के विकास के लिए ग्राम में और क्या-क्या सामाजिक संसाधन उपलब्ध करवाने हैं वी पी आर पी के माध्यम से समूह की महिलाओं को सशक्त बनाना और संस्थाओं में अपनी भागीदारी देने के लिए भी प्रेरित किया गया | क्योंकि गांव के विकास में महिलाओं एवं पुरुषों दोनों की भागीदारी होगी तो गांव का विकास भी अच्छे से होगा यह जानकारी भी समूह की महिलाओं को समझाया गया | ताकि वे जागरूक होकर आगे आए इस विषय पर मास्टर ट्रेनर श्रीमती रजनी सोनी द्वारा चर्चा की गई | और ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती भगवंती यादव सचिव कविता पंडोले कोषाध्यक्ष रेखा यदुवंशी एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहे

नयुज 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की खास रिपोर्ट