जिला भिंड के थाना बरोही के अंतर्गत सेमर पुरा तिराहा पर दो कार आपस में टकरा गयी थीं जिसमें छः व्यक्ति घायल थे । पुलिस सहायता हेतु घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 04-02-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया डायल-112/100 एफ.आर.व्ही स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो कार की आपसी टक्कर हो जाने से छः व्यक्ति घायल हो गये है ।डायल-112/100 सेवा द्वारा एवं थाना मोबाइल द्वारा सभी घायलों को शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया | प्राप्त जानकारी अनुसार घटना में देवेश निवासी नई आबादी हाउसिंग कॉलोनी भिंड, विवेक पिता राम नरेश ब्राहमण
निवासी नवादा बाग भिंड ,आशाराम धाकड़ पिता सकाल धाकड़ उम्र 60 साल निवासी भिंड अशरफी लाल धाकड़ पिता गोरे लाल उम्र 50 साल निवासी भिंड ,राधेश्याम पिता देवी दयाल उम्र 40 साल निवासी भिंड और सुरेश पिता लट्टूरी लाल उम्र 45 साल निवासी भिंड घायल हुए हैं ।


More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब