Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन भैंसदेही

*भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की कामकाजी बैठक*

भैंसदेही:-भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला रविवार को भैंसदेही पहुंचे नगर के उमा लॉन में उन्होंने समस्त मंडल पदाधिकारी एवँ कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक प्रारम्भ से पूर्व समस्त अतिथियों द्वारा भारत माता,पं दीनदयाल उपाध्याय, पं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन माल्यार्पण किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर घर पहुचता है आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एवं शिवराज जी के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार ने अंतिम छोर के व्यक्ति के चहुंमुखी विकास के लिए अनेको योजनाए संचालित कर उसका सफल क्रियान्वयन भी किया है हर किसी परिवार को हमारी सरकार द्वारा शासकीय योजनाओं का सदैव लाभ मिला है,समस्त भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर अपनी निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।पूर्व नपा अध्यक्ष अनिलसिंह ठाकुर ने कहा कि हमारा सक्रिय कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी है भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति नही कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है सभी कार्यकर्ता आम सहमति के विषय को लेकर संगठन में समर्पित रहकर कार्य करे।भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने कहा कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए कुछ भी नही किया जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आमजनों के लिए अनेको जनकल्याणकारी योजनाए चलाकर प्रदेश को विकास की पटरी पर लाया है।कांग्रेस के पास उपलब्धि गिनाने को कुछ नही है जबकि भाजपा के पास कल्याणकारी योजनाओं का पिटारा है।भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला के साथ मंच पर पूर्व नपा अध्यक्ष अनिलसिंह ठाकुर,पूर्व नपा उपाध्यक्ष ऋषभदास सावरकर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद महाले,पूर्व अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अबिजर हुसैन,भाजपा नेता कृष्णा गायकी,संजय तिवारी,ब्रह्मदेव पटेल,बालकृष्ण वागद्रे,रामदयाल राठौर,लतीफ भाई,नीलेश धोटे उपस्थित थे बैठक में दो सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का मंच संचालन मीडिया प्रभारी योगेश सोनी द्वारा किया गया।

*भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट*