Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उड़ते प्लेन से गिरकर एक पायलट की मौत हो गई है. वह को-पायलट के साथ उड़ान भर रहे थे. इसी दौरान प्लेन में खराबी की बात सामने आई. थोड़ी ही देर बाद पायलट प्लेन से गिर गया. हालांकि, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है कि उन्होंने जानबूझकर प्लेन से छलांग लगाई थी या फिर एक्सीडेंटली वह गिर गए.

उड़ान के दौरान एक प्लेन में खराबी आ गई. इसके बाद पायलट ने करीब 4000 फीट की ऊंचाई से ही या तो प्लेन से छलांग लगा दी या वहां से गिर गया. और उसकी मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि इस प्लेन में सवार को-पायलट ने बाद में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी और उसे बस मामूली चोट आई है.

23 साल के पायलट चार्ल्स ह्यू क्रुक्स की डेड बॉडी लंबी छानबीन के बाद अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना से मिली है. वह एक छोटे प्लेन को उड़ा रहे थे. जिसमें 10 लोग बैठ सकते हैं. लेकिन इसमें कोई पैसेंजर सवार नहीं था. चार्ल्स के साथ सिर्फ एक को-पायलट था.

उड़ान के दौरान लैंडिंग गियर में खराबी आ गई. इसके बाद पायलट प्लेन से नीचे गिर गया. फिर को-पायलट ने लोकल-एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग भी करवा दी. बाद में इलाज के लिए को-पायलट को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई.

अब चार्ल्स की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है. दरअसल, तेज आवाज सुनाई देने के बाद एक शख्स ने पुलिस को फोन किया था. वहां काफी छानबीन के बाद चार्ल्स की डेड बॉडी मिली. माना जा रहा है कि प्लेन में आई खराबी को ठीक करने के दौरान वह प्लेन से गिर गए होंगे या फिर वह कूद गए होंगे. हालांकि, उन्होंने पैराशूट नहीं पहन रखा था.

इस घटना की वजह से चार्ल्स के पिता ह्यू क्रुक्स टूट चुके हैं. उन्होंने कहा कि चार्ल्स ने उनसे हाल ही में कहा था कि वह अपने काम से बहुत खुश हैं. ह्यू ने कहा कि बेटे की मौत उनके लिए भी एक रहस्य ही है .।