Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*परिवार के सदस्य को बचाने उतरे थे पानी में *।

मध्य प्रदेश के विदिशा में हलाली डैम में पिकनिक मनाने गए परिवार के चार लोग पानी में डूब गए. इनमें से एक शख्स बाल-बाल बच गया. वहीं, दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. डूबे हुए चौथे शख्स की तलाश जारी है. विदिशा के एसडीएम ने बताया कि डैम में नहाने उतरा परिवार का एक शख्स अचानक से डूबने लगा।

उसे बचाने के चक्कर ने परिवार के तीन लोग भी डैम में कूद गए. डूब रहा शख्स तो जैसे-तैसे जान बचाकर पानी से बाहर आ गया. लेकिन उसे बचाने के लिए डैम में उतरे तीनों लोग गहरे पानी में चले गए. चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस, एनडीआरएफ और होमगार्ड की टीम को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ और होमगार्ड की टीम को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने तलाश अभियान जारी किया.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा भी मौके पर पहुंचे. फिलहाल चौथे युवक की तलाश की जा रही है. बरसात के कारण डैम में पानी भी बहुत ज्यादा है….इस कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आ रही है. उधर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. साथ ही उनके घर वालों को भी सूचित कर दिया गया था.।