*पुलिस थाना कुक्षी में हुआ ऊर्जा महिला डेस्क का शुभारंभ*


ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा कुक्षी – आज मध्य प्रदेश के 700 स्थानों पर उर्जा महिला डेस्क का का शुभारंभ किया गया धार जिले की समस्त ऊर्जा महिला डेस्क की स्थापना पुलिस अधीक्षक धार आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई शुभारंभ कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार का मार्गदर्शन रहा
पुलिस थाना कुक्षी में आज ऊर्जा महिला डेस्क के शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी की डॉक्टर श्रीमती राजकुमारी देवड़ा एवं अन्य महिला चिकित्सकों के साथ कुक्षी महिला बाल विकास की अधिकारी एवं पुलिस थाना कुक्षी की उर्जा महिला डेस्क प्रभारी उर्मिला रावत के द्वारा शुभारंभ किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री का उद्बोधन भी सुना गया
इस अवसर पर एसडीओपी ए व्ही सिंह, थाना प्रभारी कमल गहलोत, पत्रकार मनोहर मंडलोई, महिमाराम पाटीदार उपस्थित रहे
एसडीओपी ए व्ही सिंह एवं थाना प्रभारी कमल गहलोत कहा ऊर्जा महिला डेस्क के शुभारंभ होने से महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा कुक्षी से ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की रिपोर्ट

More Stories
आपरेशन ट्रेप-02 के तहत वनमंडल धार में लगातार कार्यवाही में ट्रेक्टर व आयसर जप्ती की गई
स्वास्थ्य जागरूकता हेतु अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ की योजना को लेकर धार जिले के समाज जनों मे उत्साह व्याप्त।*
ऑपरेशन वाइल्ड्लाइफ ट्रैप-2 मे वन विभाग ने एक तेंदुआ शावक का सफल रेस्क्यू किया*