Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


परासिया :- सोमवार सुबह करीब 11 बजे परासिया थाने से कुछ दूर आदर्श स्कूल के समीप एक हम्माल की दूसरे हम्माल ने हत्या कर दी । उसके बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया । पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी लंबे समय से मानसिक रोग से ग्रस्त बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को रोजाना की तरह गाजनडोह खमरा जेठू निवासी हम्माल चैतराम धुर्वे ऊर्फ छोटू मजदूरी के लिए परासिया आया और यहां थाने के समीप काम के लिए रुका रहा । इस दौरान दूसरा हम्माल परासिया वार्ड 10 निवासी बलिराम ऊर्फ बाली नामदेव भी काम के लिए आया । जिसे देखकर चैतराम ने बाली को चिढ़ाया और फिर दोनों में विवाद होने लगा । काफी देर तक दोनों में विवाद होता रहा , लेकिन किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि कोई बड़ी घटना घटित हो जाएगी । क्योंकि आसपास के दुकानदार अक्सर इन लोगों में इस तरह की बहस देखते रहे थे । विवाद काफी बढ़ने पर कुछ लोगों ने दोनों को समझाया भी । फिर अचानक हम्माल बाली ने कहीं से वारदाना काटने का औजार लाया और चैतराम का हाथ पकड़कर थाने की ओर ले जाने लगा । इसी दौरान उसने चैतराम के सिर पर वार किया और फिर उसके पेट में तीन चार वार किए । जिससे चैतराम अचेत होकर गिर पड़ा और बाली थाने की ओर चला गया । लोगों ने जब यह देखा तो पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चैतराम को गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चैतराम ने दम तोड़ दिया । बताया जा रहा है कि आरोपी गांजे का नशा करने का आदी था और बीते लंबे समय से वह मानसिक रोग से ग्रसित था । बहरहाल आरोपी पुलिस हिरासत में और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है ।