Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्था पर विधायक सुखदेव पांसे ने जताई नाराज़गी .सौपा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र .

स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्था पर विधायक सुखदेव पांसे ने जताई नाराज़गी .सौपा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र .

कोरोना हॉट स्पाट बना मुलताई वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाई जाने की मांग. निजी अस्पताल में कोरोना का इलाज गरीब व्यक्ति का मध्यप्रदेश शाशन कराये .

योगेश गुप्ता न्यूज़ 24 x7 इंडिया जिला बेतुल

बैतूल । विधायक सुखदेव पांसे ने जिले में फैलते कोरोना संक्रमण के बिगडी स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी व्यक्त की है । श्री पांसे ने आज कलेक्टर को जिले की स्थिति से अवगत कराते हुए।मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भी सौंपा है ।

विधायक सुखदेव पांसे ने अपने पत्र में लिखा है कि मुलताई विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में वैश्विक महामारी कोविड -19 के संक्रमण की स्थिति बहुत गंभीर है एवं रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होते जा रही है जिसके कारण गंभीर रूप से बीमार मरीजों को जिला चिकित्सालय बैतूल तथा कोविड सेंटर मुलताई में हाईफ्लो जम्बो ऑक्सीजन सिलेण्डर , ऑक्सी मीटर , वेन्टीलेटर बेड की कमी होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं मरीज दर – बदर भटकने पर मजबूर है । संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए संपूर्ण जिले में जिला चिकित्सालय , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रतिदिन के हिसाब से की जा रही जांच दर को बढ़ाये जाने की जरूरत है एवं जॉच की रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी से संक्रमण फैलने का खतरा और अधिक बढ़ रहा है ।
श्री पांसे के मुताबिक जिले में बनाये गये कोविड 19 केन्द्रों पर बुनियादी व्यवस्थाएं जैसे शुद्ध पेयजल , स्वच्छ शौचालय , मरीजों को दिये जा रहे भोजन एवं दवाईया समय पर नही मिलने की शिकायतें भी बताई । उन्होंने मुलताई कोविड सेंटर में स्टॉफ की कमी के लिए बैतुल कलेक्टर अमनबीर बैस को बताया कि मुलताई विधान सभा मे स्वास्थ अमले की अत्यंत कमी है यहां पर 24 x7 घंटे के लिए एक डॉक्टर , नर्सिंग स्टाफ , वार्ड ब्वाय , गार्ड , के साथ एक छोटी सी लैब एवं एक लैब टैक्निशियन की नितांत आवश्यकता है । जिससे सभी प्रकार की खून की जाँच हो सके । इसके साथ ही मुलताई में एक ए.एल.एस. ऑक्सीजन वाली एम्बुलेंस की आवश्यकता है। जिससे गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में शिफ्ट किया जा सके। साथ ही मुलताई तहसील में एक चलित वैन कीआवश्यकता है जो ग्रामों में जाकर बीमार व्यक्तियों का कोरोना का टेस्ट कर सकें। जिन गरीब मरीजों को निजी चिकित्सालयों में ईलाज चल रहा है उसका समस्त व्यय शासन वहन करें । मुलताई क्षेत्र कोरोना का हॉट स्पाट बना हुआ है अत : इसको देखते हुए पूरी तहसील स्तर तक वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाई जाये तथा प्राथमिकता के आधार पर सभी आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाना सुनिश्चित किया जावे जिससे कोरोना की चैन टूट सकें । मुलताई क्षेत्र में माह मार्च में ओला वृष्टि एवं बारिश हुई है जिसके कारण गेहू की बालियों से गेहूँ खेतों में झड़ गया है जो गेहूँ बचा है उसकी चमक थोड़ी सी कमजोर पड़ गई है उसे सहकारी समितियां ( एफ.ए.क्यू . ) फेअर एवरेज क्वालिटी के नाम पर किसानों को परेशान कर उनका गेहूँ नही खरीद रही है जबकि उन्हें ऐसे समय मुआवजा , बीमा की राशि दिये जाने तथा कर्जा माफ किये जाने की आवश्यकता है । अत : शासन द्वारा गेहूं खरीद की जाने वाली समस्त एजेंसियां कृषकों का संपूर्ण गेहूं खरीदें । यह समय शादी – विवाह का है अतः सभी को नियमानुसार अनुमती दी जाएं तथा इनसे जुड़े बैंड – बाजे वाले , टेन्ट वाले , हलवाई , घोड़ी वाले , पंडितों इत्यादियों को आर्थिक सहायता दी जाए । इसके साथ ही गरीबों को 3 माह का निःशुल्क राशन , बिजली बिलों में छूट , बैंक की ईएमआई में छूट तथा एजुकेशन ऋण में छूट दी जाए । शासन द्वारा अधिकारिक तौर पर लिये जा रहे निर्णय में जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जावे । जिससे जमीनी स्तर की जानकारी मिक सके । साथ ही बार्डर पर आवश्यक कार्य से आने – जाने वाले आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जावे । निवेदन में यह भी है कि कोविड -19 की इस वैश्विक महामारी से बचाव हेतु तथा कृषकों एवं जनहित के सभी बिन्दुओ पर त्वरित कार्यवाही किये जाने की मांग श्री पांसे ने की है ।