Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*पिछले लाँकडाउन की भांति प्रशासनिक अमला सतर्क नहीं*

*(भैंसदेही)*- कोरोना के दूसरे लहर को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा इसकी रोकथाम के लिए जिले में गत 9 अप्रैल से लाँकडाउन लगाया गया है लेकिन भैंसदेही क्षेत्र में लाँकडाउन जैसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है लोग बेरोक टोक खुलेआम सड़कों पर वाहनों से घूमते देखे बस लाँकडाउन के नाम पर दुकानें ही बंद है बाकी सब कुछ वैसा ही सामान्य समय जैसा है जबकि पिछले वर्ष लाँकडाउन को प्रभावी और कारगर बनाने में लोग सुरक्षित रहे इसको लेकर नगर के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी बेहद गंभीर होकर सतर्कता बरतते हुए लॉक डाउन का पालन लोगों से करवा रहे थे परंतु वर्तमान में चल रहे लॉक डाउन को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क नजर नहीं आ रहा है जिसके कारण लोग बेवजह सड़कों पर इधर से उधर घूम कर संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि कोरोना के लेकर बैतूल जिले के हालत अत्यंत गंभीर है भैंसदेही नगर में कुछ दुकानदार खुलेआम दुकान खोल कर सामान बेच रहे हैं जबकि यहां के व्यापारी संगठन द्वारा बीते 12 अप्रैल को एसडीएम से किराना की होम डिलीवरी दिए जाने की अनुमति मांगी गई थी लेकिन एसडीएम ने अनुमति देने से इनकार किया था जिसके बाद यहां जरूरतमंद लोगों ने चोरी-छिपे सामान खरीदना शुरू किया और व्यापारी भी बकायदा बेधड़क सामान बेच रहे हैं लेकिन प्रशासन ने यहां व्यवस्था बनाने की कोई जहमत नहीं उठाई दूसरी ओर प्रशासनिक अमले की गाड़ियों का सायरन भी नगर में सुनाई नहीं दे रहा है जिसके कारण नगर का व्यापारी बिगड़ती व्यवस्था से नाराज नजर आ रहा है जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर लोगों से पूछा जाना चाहिए कि वह किस काम से लाँकडाउन होते हुए भी बाहर निकले हैं प्रशासन का सख्त रवैया लचर व्यवस्था मैं बदल गया है ।

*भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट*