Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*सांसद विधायक अपनी निधि से करें ऑक्सीजन वेंटिलेटर की व्यवस्था*

भैंसदेही- कोरोना की दूसरी लहर से परेशान क्षेत्र के आम लोगों ने अब अपने चुने हुए प्रतिनिधियों से इस संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाने की मांग की है नगर के बुद्धिजीवियों ने क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके और विधायक धरमुसिग सिरसाम से मांग की है की नगर के शासकीय चिकित्सालय में ऑक्सीजन एवं वेंटीलेटर सहित रेमडेसिवर इंजेक्शन सहित आवश्यक चिकित्सक उपकरण की व्यवस्था अपनी निधि से करें गौरतलब है की अब शासन ने भी जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों की राशि कोरोना संक्रमण से निपटने में खर्च करने की सहमति दी है विदित हो की कोरोना संक्रमण के इस खतरनाक दौर में भैंसदेही के शासकीय चिकित्सालय में पर्याप्त ऑक्सीजन एवं वेंटीलेटर की व्यवस्था नहीं है और इन व्यवस्थाओं के लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए विदित हो कि जिले की उदयीमान कंट्रक्शन कंपनी आर एस के ने हाल ही में एक लाख रुपये की सहयोग राशि रेडक्रॉस सोसाइटी को दी है ठीक इसी तरह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी आगे आना चाहिए जिससे क्षेत्र के लोगों को समय पर उचित उपचार मिल सके।

*भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट*