

*विडियो कान्फ्रेसिंग से मरीजों के स्वास्थ्य की ली जाती है जानकारी
**NEWS 24×7 INDIA रिपोर्ट*नरेन सिरवी*
कुक्षी – स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी में कोविड सेंटर में लगातार मरीजों के स्वास्थ्य होने का सिलसिला जारी है आज दिनांक 24/4/2021को स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी के कोविड सेंटर से 13 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे कुक्षी स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी के कोविड सेंटर से मरीजों को डिस्चार्ज किया गया वहीं स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी कोविड सेंटर के डाक्टरों के लिए यह पल बड़ा ही सुखद पल होता है
स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी के डाक्टरों के द्वारा कोरोना संक्रमण के दौर में कुक्षी कोविड सेंटर में डाक्टरों की टीम के द्वारा लगातार मरीजों का उपचार किया जा रहा है किसी भी मरीज को स्वास्थ्य उपचार को लेकर किसी भी प्रकार से कोई परेशानी देखने में नहीं आई है स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी में मरीजों के उपचार को लेकर आक्सीजन एवं उपचार में उपयोग में लाई जाने वाली दवाएं की पूर्ति की जा रही है
स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी के बीएमओ डॉ अभिषेक रावत ने बताया कुक्षी कोविड सेंटर में मरीजों का स्वास्थ्य उपचार किया जा रहा है कोविड सेंटर में लगी डॉक्टरों की टीम के द्वारा उपचार को लेकर मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार से कोई अव्यवस्था देखने में नहीं आई है स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी में उपचार को लेकर पर्याप्त मात्रा में व्यवस्थाएं हैं
उन्होंने बताया लगातार एसडीएम विवेक कुमार सर का मार्गदर्शन कुक्षी कोविड-19 पर लगातार मिल रहा है प्रतिदिन एसडीएम विवेक कुमार सर के द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली जाती है आवश्यक दवाइयों को लेकर प्रयास किए जाते हैं वहीं मरीजों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं आई है
स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी के बीएमओ डॉ अभिषेक रावत ने बताया स्वस्थ हो रहें मरीजों को विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उनकेे स्वास्थ्य की जानकारी ली जाती है
वहीं आज स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी के लिए आज बडा ही सुखद पल रहा है जिसमें आज 13 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे

More Stories
ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट मे पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन – विधायक ग्रेवाल*
परियोजना क्रियान्वयन इकाई इंदौर अंतर्गत जल संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया जल महोत्सव कार्यक्रम*
महिला ने दशा माता का रखा व्रत की पीपल की पुजा अर्चना सुख समृद्धि की कामना *