Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

गंधवानी-कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग घरों में कैद है कई मजदूर परिवार व् असहायजन लम्बे लॉक डाउन के चलते दो जून की रोटी के लिये मोहताज हो रहे है ऐसे परिवारों की सहायता के लिये माँ नर्मदादेवी स्वास्थ्य समिति,गंधवानी के कार्यकर्ताओं ने सहयोग की भावना लेकर परिवार सम्पर्क कर जरूरतमंद लोगो का पता लगाया व् उन्हें प्रतिदिन शाम के समय गरमा -गरम भोजन पैकेट उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया,इस कठिन दौर में प्रतिदिन भोजन देना समिति के लिये भी कठिन कार्य था फिर भी समिति सदस्यों ने योजना बनाकर कम खर्च में भोजन निर्माण की योजना तैयार की एक पैकेट भोजन में चार रोटी व् सब्जी को मात्र 12 रूपये में तैयार की गई स्वयं समिति सदस्यों द्वारा भोजन निर्माण कर वितरित करने का कार्य किया गया पहले दिन 60 व्यक्तियों को भोजन निःशुल्क घर जाकर भोजन दिया साथ में सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने एवं मॉस्क अनिवार्य रूप से पहनने का भी आग्रह किया गया भोजन वितरण के समय लगभग 30 अतिरिक्त जरूरतमंद लोगो की सूचि भी बनी है अगले दिन समिति के प्रयास से 90 लोगो को भोजन उपलब्ध करवाया जावेगा इस कार्य में समिति के अध्यक्ष राकेश मोटसरा ने बताया जब इस कार्य की जानकारी कुछ सेवाभावी परिजनों को लगी तो उन्होंने भी इस नेक कार्य में सहयोग करने की बात कही है समिति द्वारा पिछले लॉक डाउन में भी जनसहयोग से आमजन की मदद की थी अब पुनः संकट के इस दौर में आमजन की हरसम्भव मदद करने का बीड़ा उठाया है जैसे जैसे मदद के हाथ बढ़ते जायेंगे समिति द्वारा सेवाकार्य को और गति दी जावेगी,समिति का उद्देश्य है कोई भी प्राणी भूखा नही रहे,सब निरोगी रहे ,इस कार्य में हितेष सोनी,सत्यनारायण सोलंकी,बसंत बंटी प्रजापत,लोकेश काग,नितिन सूर्यवंसी,लक्ष्मण प्रजापत,अनिल प्रजापत,गौरव अलावा,कालू प्रजापत आदि कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है

गंधवानी से न्यूज24×7इंडिया के ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खास रिपोर्ट