Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गेहूं से भरा ट्रक पलटा, 2 की मौत 9 घायल, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज


गुना। उमरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत गेहूं से भरा ट्रक पलट जाने से 2 लोगों की मौत और 9 लोगों के घायल होने का समाचार है।
उमरी चौकी प्रभारी उत्तम सिंह राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उमरी रोड पर एक मोड़ पर गेहूँ के बोरों से भरा ट्रक क्रमांक RJ11GB 5725 अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे कुछ व्यक्ति बोरों के नीचे दब कर फँस गये थे। इस घटना में ट्रक का क्लीनर अरविन्द उम्र 30 साल निवासी धौलपुर (राजस्थान ) एवं टिललन उर्फ रमेश ग्वाल उम्र 40 साल निवासी घोसीपुरा गुना की मृत्यु हो गई। 09 व्यक्ति घायल हुये हैं ।
जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए का मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट