Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना में 2 लाख लोंगो को लगाया गया कोरोना टीका*:-श्री जैन

गुना। कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं, आयो वैक्सीन लगवाएं कार्य

क्रम के अंतर्गत कोरोना टीकाकरण के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत प्रशासन के सहयोग से नगर के दोनों ऑनलाइन वेक्सीनेसन केंद्र मानस भवन एवं सरस्वती शिशु विधामंदिर में टीकाकरण किया गया। भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली द्वारा सेवा ही संगठन2 के तहत वेक्सीनेसन सेंटर पर सेवाएं देते हुए मीडिया के माध्यम से बताया कि दिनांक 16 जून तक गुना जिले में टीकाकरन का 2 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है जिले में 2लाख 734 लोंगो को कोरोना टीका लगाया जा चुका है जिसमें 1 लाख 71 हजार 888 लोंगो को प्रथम डोज का टीका लगा तो वही 28 हजार 846 लोंगो को दूसरे डोज का टीका लगाया गया। श्री जैन ने बताया कि गुरुवार को गुना नगर के दोनों सेंटरों को मिलाकर 790 लोंगो का ऑनलाइन ब ऑनसाइट वेक्सीनेसन हुआ जिसमें मानस भवन गुना में 590 एवं सरस्वती शिशु विधा मंदिर में 200 लोंगो का टीकाकरण किया गया।
विकास जैन ने मीडिया के माध्यम से बताया की मानस भवन गुना में 18 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को कोवाक्सिन एवं कोविशील्ड के दूसरे डोज का टीका लगाया जा रहा है।
श्री जैन ने 18 प्लस एवं 45 प्लस के लोंगो से आग्रह करते हुए कहा कि जिन लोंगो ने कोविक्सिन के पहले डोज से 28 दिन एवं कोविशील्ड के 84 दिन पूरे होने पर दूसरे डोज का टीका अवश्य लगवाए ओर कोरोना को हराएं।
इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी अनिल कुमार विन्चुकर, वेक्सीन, कोल्ड चैन मैनेजर विवेक गुप्ता मानस, भवन टीका प्रभारी रीता तिवारी व नोडल अधिकारी भागवत झा, डॉ सतीश सनोरिया शाकिर अली उपस्थित रहे।

गुना से

मोहन शर्मा रिपोर्टर
मोहन शर्मा रिपोर्टर
मोहन शर्मा की रिपोर्टर